उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

यूपी में बारिश के बाद अब चलेंगीं ठंडी हवाएं


लखनऊ। यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 2 सप्ताह में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ। अब भारतीय मौसम विभाग ने फिर से यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। ताजा अपडेट में प्रदेश में कोल्ड डे की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज ठंडी हवा चलने का भी पूवार्नुमान है। इससे पारा के लुढ़कने की संभावना है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो ऐसी मौसमी परिस्थिति को कोल्ड डे या शीत दिवस कहा जाता है।

तेज ठंडी हवा चलने से प्रदेश में पारा के और लुढ़कने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के भी कुछ क्षेत्रों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रह सकते हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। अगले सप्ताह के मध्य तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञानियों ने इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की बात भी कही है। तेज ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुछ इलाकों में कोहरा छाने के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सप्ताह के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों ने एक बार फिंर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने हालांकि इसके काफी कमजोर होने की बात कही है। इसके प्रभाव के कारण रविवार और सोमवार को पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश या फिर हिमपात होने के आसार हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश या देश के मैदानी हिस्सों पर पड़ेगा या नहीं, इसको लेकर अपडेट जारी नहीं किया गया है। लगातार गिरते पारे से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाने का भी पूवार्नुमान जताया गया है।

Related Articles

Back to top button