Uncategorized

सपा की बैठक में अखिलेश ने विधायकों को दिया सकारात्मक संवाद का मंत्र, 2027 के लिए घोषणापत्र की तैयारी

बोले- 2024 का गठबंधन 2027 में भी रहेगा, हर जिले का अलग घोषणापत्र बनाएगी सपा; महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन और रोजगार के लिए दो लाख देने का ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को पार्टी मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों को जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नेता सकारात्मक बातें करें और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें।

अखिलेश ने कहा कि 2024 का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा हर जिले का अपना घोषणापत्र तैयार करेगी और सरकार बनने पर उसे लागू किया जाएगा। पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन देने और रोजगार के लिए महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने की बात कही।

जनता के बीच रहने पर जोर

सपा अध्यक्ष ने विधायकों से कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने बैठक में भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाए।

बैठक में नेता विरोधी दल विधान परिषद जासमीर अंसारी, पूर्व नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, शिवपाल सिंह यादव, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी समेत विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button