अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता चुनावी गलियारों में उतरे प्रचार-प्रसार करने में

लखनऊ। चुनाव तिथियां नजदीक आते ही, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार-प्रसार की कमान संभालते हुये कमर कस ली है। पहले चरण के मतदान को लेकर वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रमोद कृष्णन ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए,कांग्रेस के जनहितकारी संकल्प पत्र की खूबियां और कांग्रेस के संघर्ष की याद दिलाई। साथ ही कांग्रेस ने वादों को रोडमैप प्रतिज्ञा पत्र, शक्ति विधान और युवा विधान के रूप में जनता के सामने रखा है। बताया कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह

कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि अलीगढ़ की कोल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के पक्ष में प्रचार करते हुए पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, कांग्रेस सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। आगरा में विनोद बंसल और आगरा कैंट के प्रत्याशी सिकंदर वाल्मीकि, आगरा दक्षिण के अनुज शर्मा के पक्ष में कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनसंपर्क किया। कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही। यही वजह है कि जनता ने 2022 में उप्र में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है, बाकी लोग जाति-धर्म की बात करते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा, इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button