अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

8 दिन बाद भी लापता है लोहिया का अपहृत कर्मचारी, संस्थान में सुरक्षा मिले

लखनऊ। बीते 8 दिनों से अपहृत लोहिया संस्थान के चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम यादव को लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ढूंढ़ पाई है। लिहाजा छोटे-छोटे बच्चों व घर वालों का बहुत बुरा हाल है। घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति होने की वजह से परिवार की दयनीय स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्यशैली और साथी कर्मचारी की खोज के लिए सोमवार को लोहिया संस्थान ने भी मोर्चा खोल दिया और कर्मचारी की तलाश होने तक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे। हलांकि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल तो स्थगित कर दी है, मगर पुरजोर मांग की है कि जल्दी से जल्दी साथी श्रीराम यादव की तलाश कर, दोषी अपराधियों के खिलाफ सख्य कार्रवाई की जाये।

अपहृत कर्मचारी की तलाश की मांग में लोहिया में हड़ताल, आश्वासन के बाद स्थगित
कर्मचारी नेता अमित शर्मा ने बताया कि आज की हड़ताल से चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हुआ, मगर अधिकारियों के अश्वासन पर हड़ताल तो स्थगित कर दी है मगर हम कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर, कार्यवाई करने की मांग की है। आन्दोलित कर्मचारियों ने बताया कि संस्थान की निदेशिका डॉ.सोनिया नित्यानंद ने भी विभागीय मंत्री से वार्ता कर, श्रीराम के अपरहण की घटना से अवगत कराया। और त्वरित कार्यवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button