उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

आन्दोलन के शहीद किसानों को सपा देगी 25-25 लाख : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह वचन दिया है कि किसान आंदोलन में पिछले एक वर्ष में आंदोलनरत रहते हुए जो किसान शहीद हुए हैं उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सम्मान राशि सपा सरकार बनने पर प्रदान की जायेगी।

किसानों को सस्ती बिजली सपा की हितैषी सपा है : राजेन्द्र चौधरी

    उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव हमेशा किसानों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। पिछली सपा सरकार ने किसान हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू किये थे। किसानों की उपज का मूल्य बढ़ाने, मुफ्त सिंचाई, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सहित अन्नदाता के लिये सस्ती बिजली दिलाने के लिये ठोस नीतियां समाजवादी सरकार की ही देन है।आंदोलनरत सपा कार्यकतार्ओं को भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में मुकदमों में फंसाया है। सैकड़ों सपा कार्यकतार्ओं ने जेल की यातनाएं भी भोगी हैं।

Related Articles

Back to top button