उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

तीन जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को चलेंगी मोबाइल यूनिट्स


लखनऊ। प्रदेश में वंचित बच्चों और महिलाओं को सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स चलेंगी। इसकी शुरुआत बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीन स्माईल आॅन व्हील्स मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च कर दिया है। प्रथम चरण में बलरामपुर, चंदौली और वाराणसी में ही ये मोबाइल यूनिट्स चलेंगी।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाएंगी : ब्रजेश पाठक

मर्क शार्प एंड डोह्मे की पूर्ण अधिगृहीत अनुषंगी, एमएसडी फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और स्माईल फाउंडेशन द्वारा संचालित स्माईल आॅन व्हील्स मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स को लांच करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मुझे इन मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन करने की अपार खुशी है, जो उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया, प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करने के लिए तत्पर है और इस तरह के प्रयास सराहना के योग्य हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर, रेहान ए खान ने कहा, एमएसडी में हम भारत में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाकर लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए तत्पर हैं। हम अपने देश में मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थायी साझेदारियों का निर्माण कर रहे हैं। उप्र में स्माईल आॅन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स लॉन्च करने के लिए स्माईल फाउंडेशन के साथ हमारी साझेदारी से देश के सबसे दूरदराज के इलाकों में हैल्थ केयर डिलीवरी के लिए क्षमता निर्माण करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, विक्रम सिंह वर्मा, ने कहा, मेडिकल मोबाईल यूनिट के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, और दवाईयां गांवों और वंचित समुदायों को भेजता है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता उन तक भी पहुंच सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं वंचित और सुविधाओं की कमी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के पास तक पहुंच सकें। स्माईल आॅन व्हील्स भारत में हर साल 1.5 मिलियन से ज्यादा बच्चों और परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा

Related Articles

Back to top button