Uncategorized

पत्रकारिता में तकनीक और एआई के इस्तेमाल पर कल होगा प्रशिक्षण

सूचना विभाग के सभागार में सुबह 11:30 बजे से संगोष्ठी, आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

लखनऊ। पत्रकारिता में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता पर 24 अक्टूबर को सूचना विभाग के सभागार में संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ पत्रकारों को तकनीक और एआई के व्यावहारिक प्रयोगों की जानकारी देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजन सचिव प्रभात रंजन दीन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।

इसमें टीएसएस के राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व स्टेट हेड, आईटी विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह पत्रकारिता में तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर विचार रखेंगे। वहीं, आईआईटी कानपुर के एआई विशेषज्ञ अम्बरीश श्रीवास्तव पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, व्यावहारिक प्रयोग और तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण देंगे।

संरक्षक वीरेन्द्र सक्सेना ने अतिथियों के स्वागत की तैयारियों की जानकारी दी। संयोजक प्रमोद गोस्वामी ने पत्रकारों से अपने अन्य पत्रकार साथियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने की अपील की। निर्वाचन अधिकारी विमल पाठक ने बताया कि नवगठित लखनऊ कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि विशाल सिंह निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। बैठक में लखनऊ के सदस्यों को महामंत्री पद्माकर पाण्डेय ने संगठन के सदस्यता कार्ड भी वितरित किए।

बैठक में धर्मेन्द्र सक्सेना, अनुपम पाण्डेय, शेखर पंडित, डॉ. सत्येन्द्र त्रिपाठी, दिव्यभान, एसपी शुक्ल, जीएस तिवारी, शशिकांत तिवारी और पूनम कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने सुझाव दिए। संगठन ने पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button