अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा के ट्रेंड कार्यकर्ता अफवाह फैलाने व पैसा बांटने, झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा सरकार कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। उन्होंने आयोग से यह भी कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से लोग यहां आ गए हें उन्हें वापस भेंजे। ये लोग यहां ट्रेनिंग लेकर अफवाह फैलाने, पैसा बांटने, झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रभावित हो रहा है।

भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है
श्री यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय, में भाजपा के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और अपना दल विधायक आर.के. वर्मा को पार्टी में शामिल कराने के उपरांत मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं। उन्होंने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है गरीब लोग कुछ भी नहीं खरीद सकते। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री योगी ने दलित के घर खिचड़ी खाया, दिखावटी है। योगी को पेड़-पौधों पशुपक्षियों और प्रकृति से कोई लगाव नहीं है। अब उन्हें गोरखपुर में ही ठहर जाना है। इस बात को दलित और पिछड़े सब समझते हैं। भाजपा ने उनका हक मारा है। भाजपा बताएं कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और एकेटीयू समेत अन्य स्थानों पर हुई भर्तियों में कितना सामाजिक न्याय किया है। अब धीरे-धीरे इनकी हर जगह पोल खुल रही है। दारा सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव विजनरी नेता हैं वे राजनीति के रोल मॉडल है। उन्होंने प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश खुशहाल होगा।

Related Articles

Back to top button