उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी समेत तमाम कांग्रेसी, सपा व बसपा के दिग्गजों ने ज्वाइन की भाजपा

लखनऊ। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यदेव त्रिपाठी व उनका पुत्र अभिषेक त्रिपाठी समेत कई दिग्गज कांग्रेसियों के साथ ही सपा व बसपा के पूर्व विधायक, प्रत्याशी और विभिन्न संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व ज्वाइनिंग कमेटी अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेई व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की मौजूदगी में ली।

समाज को सही दिशा देने वाले वरिष्ठ लोगों का मैं पार्टी में स्वागत

ज्वाइन करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। समाज को सही दिशा देने वाले ऐसे वरिष्ठ लोगों का मैं पार्टी में स्वागत करता हूं।

पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल
बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर अपने-अपने समर्थकों के साथ ज्वाइन करने वालों में कांग्रेस की ही श्रीमती रीता सिंह भरावन स्टेट, संडीला, बसपा से पूर्व विधायक खैरागढ़ व सपा नेता भगवान सिंह कुशवाहा, महराजगंज से पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह, देवरिया से वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव सिंह, बसपा के राजेश पाण्डेय, कांग्रेस के विनोद चौधरी यादव, मिजार्पुर से श्रीमती प्रियंका पाण्डेय , प्रयागराज से अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती चेतना उदानिया आदि प्रमुख रहीं, सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया।

गरीब की खुशहाली के लिए दिन-रात कार्य करने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि सत्ता में रहते हुये केवल अपने परिवार और वंश की खुशहाली देखने वाले लोगों को जनता ने देखा है वही राजनीति में तपस्या करने और गरीब की खुशहाली के लिए दिन-रात कार्य करने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी जनता देख रही है। लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि आप लोग के आने से अपने अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत होगी व 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत में अपना योगदान देंगे। ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने कहा कि सभी दलों के ही नही बल्कि सभी वर्गों के लोग प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं यह निश्चित रूप से 2022 मे भाजपा की प्रचंड जीत का आगाज है।

,

Related Articles

Back to top button