उत्तर प्रदेशराजनीति

बूथ समितियों ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। आप सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे है। यह बात शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , बूथ समिति सत्यापन अभियान को भौतिक परीक्षण करने के दौरान विभिन्न बूथों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कही। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर के बूथ संख्या 278 हुसैनगंज तथा महोली विधानसभा बूथ संख्या 160 पर पहुंच गये। बूथ पर पहुंच कर, कार्यकतार्ओं से जमीनी स्तर की चर्चा और यथास्थिति की बात पूंछी। अंत में सभा का उत्साह वर्धन किया और लौट आये।

मीडिया सह-प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह , जिला शाहजहांपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र, बूथ संख्या 44 पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया। समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है। श्री सिंह ने कहा कि सपा-बसपा व कांगे्रस के गठजोड़ से प्रदेश की भय, भीख, भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। भाजपा सरकार की आधारशिला, पार्टी के परिश्रमी कार्यकतार्ओं के परिश्रम से रखी गई है। जिससे पार्टी चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है। मजबूत बूथ समितियां और उन समितियों में कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी पार्टी कार्यकतार्ओं का समूह फिर एक बार झूठ, भ्रम, तुष्टिकरण अपराध, जातिवाद, रंगदारी, भ्रष्टाचार की राजनीति के पैरोकारों को परास्त करके फिर एक बार कमल खिलाएगा।


जाने, क्या है अभियान
पार्टी का बूथ सत्यापन अभियान विगत 25 अगस्त से प्रारम्भ हुआ है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, सरकार के मंत्री, आयोगों, निगमों, बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, पार्षद, नगरीय निकाय के अध्यक्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, सहित पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचकर बूथ समितियों के •ाौतिक सत्यापन के कार्य में जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button