Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए सभा करने पहुंचे योगी, बोले 2017 कि बाद प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन हुआ

जमकर धोया सपा के अखिलेश यादव को

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद उप्र की स्थिति में बड़ा परिवर्तन हुआ है। एक नए भारत का नया उप्र आज हम सबके सामने हैं। 2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थी। प्रदेश के अंदर जब दंगे होते थे तो महीनों कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी।

चाचा वसूली में बड़े माहिर थे

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए जनसभा को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। सपा पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि उप्र के अंदर 25 करोड़ जनता के विकास के बारे में सपा के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। कार्ययोजना होती भी कैसे, उस समय मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। चार बजे तक उनकी मित्रमंडली आ जाती थी तो प्रदेश के लिए तो उनके पास समय था ही नहीं और चाचा वसूली में बड़े माहिर थे, कोई नियुक्ति निकलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाचा-भतीजों के महाभारत के ये जितने रिश्ते थे, कहीं देखने हैं तो ये सपा के अंदर देखने को मिल जाएंगे। इसलिए मैं धन्यवाद दूंगा अपर्णा यादव को कि समय रहते उन्होंने अपने को वहां से अलग कर लिया।

Related Articles

Back to top button