Uncategorized

एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात रखे कांग्रेस : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। 26 सितंबर

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इससे एसआईआर को लेकर आयोग के भीतर असहमति के किए जा रहे दावों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता को बताना चाहिए कि संवैधानिक संस्था पर इतने गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पुष्टि क्यों नहीं की गई। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। जहां प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर उपलब्ध है तथा आवश्यकता के अनुसार समय-सीमा भी बढ़ाई गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button