अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

प्रदेश में 1776 नये कोरोना मरीज, 10 की मौत

लखनऊ। राजधानी में 375 नये मरीजों के साथ, प्रदेश में कुल 1776 नये कोरोना रोगी मिले हैं और 10 गंभीर मरीजों की मौत भी हुई है। हलांकि 3101 मरीजों ठीक भी हुये हैं। प्रदेश भर में कुल एक्टिव मामले 15276 है।

संवेदनशील जनपदों में भी संक्रमण अपेक्षानुरूप कम पड़ा

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में संक्रमण की त्रीवता लगातार कम पड़ रही है, मरीजों की संख्या भी कम मिल रही है। अधिकांश में बिना लक्षण संक्रमण मिल रहा है। संवेदनशील जनपदों में भी संक्रमण अपेक्षानुरूप कम पड़ा है। केवल लखनऊ में 375 व गौतमबुद्ध नगर में 125 नये मरीज मिले हैं, अन्य समस्त जनपदों में संख्या 100 से बहुत कम है। कई जनपदों में इक्का-दुक्का मरीज ही मिल रहें हैं। फिर भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये गये हैं।

19,35,129 प्रीकॉशन डोज

वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में शुक्रवार से शनिवार तक को 9,45,791 वैक्सीन की डोज दी गयी है। जिसमें से 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,05,41,611 तथा दूसरी डोज 10,97,03,042 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,15,60,678 तथा दूसरी डोज 14,05,551 दी गयी है। कल तक 19,35,129 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,51,46,011 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button