उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

अखिलेश ने चला ‘‘ ट्रंप ’’ ब्राम्हण कार्ड …

भगवान परशुराम के जरिये, सत्तासीन होने का सपना होगा पूरा …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर रविवार को ब्राम्हण वोटरों के दिल व दिमाग में जगह बनाने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईंगज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ आरती की। शंखध्वनि और 551 वेद पाठी ब्राह्मण अलग वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन संपन्न हुआ। मंदिर में पूजा-आरती के बाद उपस्थित साधु-संतो, आचार्यों ने अखिलेश यादव का तिलक कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया, साथ ही कहा कि श्री यादव ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे और समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मंदिर परिसर में लगी होडिंर्गों में ‘‘ब्राह्मण का संकल्प अखिलेश ही विकल्प’’ नजर आ रहा था।


साढ़े सात कुंतल की भगवान परशुराम की प्रतिमा


शंखध्वनि, वेदमंत्रोच्चार और डमरूवादन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगे, मंदिर परिसर में परशुराम भगवान के जयकारों और नम: शिवाय के नारों के बीच अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की पूजा की साथ ही 68 फिट ऊंचे फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय, के साथ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संतोष पाण्डेय मौजूद थे। पूजन के दौरान काशी के डमरू दल के 101 युवा डमरू ध्वनि कर रहे थे वहीं काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज से आए साधु संतगण, मंत्रोच्चार कर रहे थे। पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने बताया कि मंदिर में साढ़े सात कुंतल की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की है। कांसे की इस मूर्ति को जयपुर के मूर्तिकारों ने बनाया है। मंदिर परिसर में पीली पताकाएं फहरा रही थी। साथ ही 68 फिट का फरसा लखनऊ-कलकत्ता में बना है।


ब्राम्हणों की टीम रही मौजूद

इस अवसर गणेश शंकर पाण्डेय, जयशंकर पाण्डेय, कुशल तिवारी, सनातन पाण्डेय, प्रो. बी. पाण्डेय, प्रो. अभिषेक मिश्रा, विनय शंकर तिवारी, आलोक तिवारी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, सुभाष राय, प्रदीप तिवारी, उमेश पाण्डेय, जयराम पाण्डेय, पी.डी.तिवारी, संतोष तिवारी, विभा शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुशील दीक्षित, विनोद शर्मा, राजा चतुवेर्दी, विभव कांत उपाध्याय, सिद्धार्थ शर्मा, अरविन्द शर्मा, किशमिश गुरू, रोहित शुक्ला लल्लू, सिद्धार्थ मिश्रा, अमित चौबे, मोनू दूबे, किशन दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, अजितेश पाण्डेय, डॉ. भानु प्रकाश, विजय शुक्ला, विश्वजीत सोना, करूणेश द्विवेदी, मनोज पाण्डेय, राहुल दुबे, राजेन्द्र मिश्रा, अरविन्द चतुवेर्दी, आलोक त्रिपाठी, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button