उत्तर प्रदेशराजनीतिस्वास्थ्य

9 दिसंबर के बंद को कर्मचारी सफल बनाये, अन्यथा अस्तित्व खत्म होगा : वीपी मिश्र

_प्रदेश सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन करने को बाध्य कर रही है

लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने प्रस्तावित आन्दोलन को खत्म करने के लिए सरकार को एक बार फिर चेताया है। मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री ने अपने कर्मचारी साथियों को आहृवान करते हुए, सरकार को आगाह कि अगर, कर्मचारियों की मांगे नही मानी गई तो सरकार को चुनाव के साथ ही, कार्यालयों में 9 दिसंबर को कामकाज ठप होने से जन साधारण को दिक्कतों का सामना करना पडेÞगा।

मशाल जुलूस भी निकालेंगे

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्रा एवं महामंत्री शशी कुमार मिश्रा ने बताया कि 27 नवंबर 2021 को सभी जनपदों में मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा । इसके बाद 9 दिसंबर 2021 से काम बंदी की जाएगी इसकी नोटिस भेजकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक से आग्रह किया गया है कि मोर्चा की मांगों पर बैठक करके उन कर्मचारियों की मांगो पर निर्णय किया जाए जिन्होंने कोविड-19 महामारी से जनता को बचाने के लिए जान पर खेलकर सेवाएं दी है। मांगों की जानकारी देते हुए दोनो नेताओं ने कर्मचारियों एवं उनके संगठनों को बता दिया है कि प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर ही मांगों पर निर्णय कराया जा सकता है जिसपर उनका सहयोग चाहिए। मोर्चा ने कर्मचारियों से अपील की है कि मांगों पर निर्णय करने के लिए प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाएं, वरना अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button