उत्तर प्रदेशलाइफस्टाइल

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की शादी का दुर्लभ एलबम देखिए, आनन्दी बेन ने किया विमोचन


लखनऊ।  भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी राजवंशी देवी को तत्कालीन प्रदेश की पहली राज्यपाल ने जेल से आजाद किया था। प्रथम राष्ट्रपति की पत्नी संबन्धित तमाम यादें, दुर्लभ फोटों के माध्यम से एक फोटो बुक में संकलित की गई हैं। यह किताब डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के परपोते ने तैयार की है। इस किताब का डॉ.राजेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी राजवंशी देवी के विवाह की 125 वीं एनुवर्सरी पर गुरुवार को उप्र राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने राजभवन में अनावरण किया है। साथ ही यह किताब गुरुवार को ही देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद को भट की।

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की शादी का दुर्लभ एलबम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने किया लोकार्पण

उक्त जानकारी देते हुए डॉ.राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन के सदस्य डॉ.वैभव खन्ना ने बताया कि महान व्यक्तित्व के धनी डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की याद में उन्हीं के परपोते अमित कुमार द्वारा डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के नाम से ट्रस्ट बनाया गया है। उक्त ट्रस्ट के तहत ही डॉ.राजेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी के दुर्लभ फोटोज का संकलन कर एक किताब तैयार की गई है, जिसका अनावरण महामहीम ने किया। उन्होंने बताया कि इस किताब में वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद ने अपना संदेश भी  दिया है, यह पुस्तक राष्ट्रपति के लखनऊ प्रवास के दौरान गुरुवार शाम को देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद को सौंपी। डॉ.खन्ना ने बताया कि पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल आनन्दी बेन ने, प्रथम राष्ट्रपति के संस्मरणों को रिकार्ड में लाने के लिए लेखक व फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की, कहा कि राजवंशी देवी के व्यक्तित्व का प्रकाशन होने से लोगों में जागरूकता बढ़ेंगी और समाज का उत्थान होगा। इस अवसर पर ले.कर्नल सीमित कुमार व निशीथ कुमार भी  मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button