उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

भाजपा सरकार रोजी-रोजगार नहीं देना चाहती, इसीलिए पेपर लीक कराये : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। आज हर वर्ग परेशान है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार पुलिस के जरिए लोगों पर अत्याचार करा रही है। उप्र में फर्जी एनकांउण्टरों, हिरासत में मौतों के मामलों में राज्य सरकार को मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिसे दी है। सच बोलने वाले लोगों को सरकार झूठे मुकदमों में फंसा कर परेशान कर रही है। बीजेपी जनता को डरा कर शासन करना चाहती है।

अन्याय और अत्याचार चरम पर है
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान अपमानित किए गए। इस सरकार ने समय पर खाद का इंतजाम नहीं किया। नौजवानों, शिक्षकों पर लाठीचार्ज, शिक्षामित्रों के साथ अन्याय हुआ। पेपर लीक हुए। सरकार रोजी-रोजगार नहीं देना चाहती, इसीलिए पेपर लीक कराये। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में यू.पी. हर मानक में नीचे गया। विकास अवरूद्ध हुआ। गरीबी बढ़ी। महिला अपराध और उत्पीड़न बहुत बढ़ गये हैं। बच्चों के मिड-डे-मील में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। राशन वितरण में पर्याप्त पोषकतत्व नहीं है। सरसों का तेल महंगा हो गया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा के लोग जनता के सामने तो झूठ बोलते है लेकिन उन्हें भगवान के सामने भी झूठ बोलने में संकोच नहीं।
है।

भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं का उद्घाटन किया
श्री यादव ने कहा कि पिछले 4-5 साल में भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन किया और शिलान्यास का शिलान्यास किया। भाजपा के पास बताने के लिए अपना कोई काम नहीं है।
भाजपा सरकार झूठ बोलकर झूठे विज्ञापनों के द्वारा ईमानदारी का ढोल पीट रही है। भाजपा सरकार को अब अपने झूठे कीर्तिमानों के होर्डिंग उतरवा लेने चाहिए। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। लोगों की उम्मीद समाजवादी पार्टी से है। सबको विश्वास है कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिलेगा। किसानों को सम्मान मिलेगा। जनता को न्याय मिलेगा। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार का इंतजाम किया जाएगा।
(

Related Articles

Back to top button