Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

युवाओं को नौकरी से वंचित रखने को परीक्षाओं के पेपर लीक कराएं जाते हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में सरकारी व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की वजह से जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं ताकि उनके परिणाम नहीं आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके।

पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से समाजवादी नेताओं और कार्यकतार्ओं को प्रताड़ित किया जा रहा

अखिलेश यादव, बुधवार को कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोश लोगों को फंसाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से समाजवादी नेताओं और कार्यकतार्ओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला पंचायत के चुनावों की तरह स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी समाजवादियों को तथा उनके समर्थकों को हर तरह से डराया धमकाया जा रहा हैं। उन्हें अपना नामांकन पत्र भी नहीं जमा करने दिया गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के हितों की संरक्षक पार्टी है। जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने थे तब डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस के दामों पर नियंत्रण रहा, चुनाव खत्म होते ही इन सबके दाम बढ़ गए है। इससे जनता बुरी तरह त्रस्त है। घरेलू अर्थव्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है।

सरकार ने पेट्रोल से लोगों को लूटा
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा राज में सरकार ने पेट्रोल से लोगों को लूटा अब अपराधीतत्व पेट्रोल पम्प वालों को लूटने में प्रशिक्षित हो गए है। प्रदेश के अधीन 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्ती पूरी होने का इंतजार है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख पद खाली पड़े है। अस्पतालों में डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं है।

Related Articles

Back to top button