Uncategorized

भाजपा के स्वतंत्र देव बोले , विदेशी एजेंन्सियां और विरोधी दल देश के किसानों को गुमराह कर रहें हैं


लखनऊ । भाजपा कृषि तथा कृषि प्रधान देश है। किसान देश का अन्न दाता है। आज कुछ विदेशी ऐजेन्सियां तथा कुछ विरोधी दलों के लोग देश के किसानों को गुमराह कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। ऐसी परिस्थिति में किसान मोर्चा के कार्यकतार्ओं का दायित्व बढ जाता है। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसान मोर्चो के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में व्यक्त किये।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय पर संपन्न किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे। स्वतंत्र देव ने कहा कि स्वतंत्रा के बाद आजतक कभी भी चार वर्षों में एक लाख 40 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान सिर्फ प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार में ही हुआ है। योगी सरकार में ही मायावती व अखिलेश के समय 10 वर्षो में जितनी खाद्यानों की खरीददारी किसानों से हुई थी उसे डेढ़ गुना अधिक लगभग 66 हजार करोड़ रूपए की खाद्यन्य की खरीददारी योगी सरकार में हुई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ही कृषक दुर्घटना बीमा, किसानों को नि:शुल्क कृषि यंत्रों का वितरण, सिचाई हेतु नहरों के टेल तक सिल्ट सफाई कर पानी पहुंचाना। इसके अलावा 24 घंटे बिजली पहुंचाना, कोरोना काल में सर्वाधिक नि:शुल्क खाद्यानों का वितरण कराना आदि ऐसे अनेक जन व किसान के कल्याणकारी योजनाओं को लांच करके योगी सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है।


सितम्बर तक बनेगी जिला कार्य समिति और गांवों में किसानों की समितियां


महामंत्री श्री बंसल ने कहा कि कोविड के कारण कार्यकतार्ओं को काम करने का समय कम मिला है। कम समय में संयोजित तरीके से हमें अपने संगठन का विस्तार करना है। सितम्बर तक जिला कार्यसमिति मण्डल, कार्य समिति तथा सभा गांवों में किसानों की समितियां बना लेनी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर सक्रिय होकर किसान सम्पर्क, किसान संवाद तथा किसान सबंध के माध्यम से प्रदेश के सभा किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करना है।

किसानों की आय दुगुनी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि जब देश अपनी आजादी का 75वीं वर्ष गांठ मनायें तब तक सभा किसानों की आय दुगुनी हो जाय, उसके लिए मोदी व योगी की सरकार कृत संकल्पित है। कम लागत पर अधिक उत्पाद करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाऐं केन्द्र व प्रदेश सरकार ने लागू की है जिसकी जानकारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एक अ•िायान किसानों को देने का काम करें। श्री सिंह ने कहा कि 16 अगस्त से लेकर 23 अगस्त गन्ना बाहुल्य विधानसभाओं में व्यापक संवाद का कार्यक्रम चलाएगें।


अगली बैठक बड़ी होगी
25 अगस्त के आस-पास लखनऊ में किसानों की बडी बैठक होगी। वहीं दूसरी तरफ 5 से 10 सितम्बर के बीच मेरठ में किसान सम्मेलन आयोजित होगा तथा उसी समय चित्रकूट में सितम्बर में प्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न होगी। उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय होकर और किसानों को अपने से जोडकर 350 से अधिक सीट दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निवर्हन करेगें।

Related Articles

Back to top button