Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम योगी के दिए रात्रिभोज में पहुंचे ओपी राजभर और शिवपाल यादव


लखनऊ । देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पक्ष-विपक्ष के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान चल रहे हैं। केंद्र की सत्ता में आरूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को एनडीए के सांसदों और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगने लखनऊ पहुंची थीं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर भोज रखा था। इस रात्रिभोज में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी नीत गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रसपा नेता शिवपाल यादव सियासत में नया गुल खिला सकते हैं
इस रात्रिभोज के दरम्यान दोनों नेताओं (ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव) ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का वादा किया है। राष्ट्रपति चुनाव के बहाने विपक्षी दलों की फूट का असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी दिखने के आसार हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रसपा नेता शिवपाल यादव अगर बीजेपी के साथ आते हैं तो राज्य की सियासत में नया गुल खिला सकते हैं।

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाला विपक्षी खेमा राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन

बता दें कि एनडीए के मंत्रियों और विधायकों के साथ इन विधायकों की उपस्थिति महत्व रखती है, क्योंकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाला विपक्षी खेमा राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है। अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्‍हा के साथ गुरुवार की प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर को आमंत्रित नहीं किया था। राजभर ने शुक्रवार को मऊ में बैठक की और कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से विमर्श कर राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में 12 जुलाई को अपने पत्ते खोलेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के 6 विधायक हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लड़ा था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में सहयोगी दलों समेत बीजेपी के 273 सदस्‍य हैं, जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और बसपा का 1 सदस्‍य है।

Related Articles

Back to top button