उत्तर प्रदेशराजनीतिस्वास्थ्य

तीसरी बार निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष जेके सचान व महामंत्री अरविंद वर्मा

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसो. के चुनाव संपन्न
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उप्र का दिृवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। राजधानी स्थिति होटल चरन में प्रदेश भर से फार्मासिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट और प्रभारी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। चुनाव अधिकारी राम नरेश सिंह ने प्रत्येक पद के नाम पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें अध्यक्ष पद पर जेके सचान को लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया। यही हाल महामंत्री पद पर अरविंद कुमार वर्मा ने भी तीसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, संगठन मंत्री राजकुमार राय, संयुक्त मंत्री अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिवजी कुशवाहा और सम्प्रेषक पद पर विकास चौधरी को चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद, नये पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली

Related Articles

Back to top button