अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

वर्ष 2020 में महिला दुष्कर्म के 22232, अपहरण के 11057 केस हुये दर्ज : अखिलेश यादव


लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के सौ झूठ में महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं भी है। विज्ञापन खूब दिए जाते हैं परन्तु जमीनी हकीकत तो यह दिखाती है कि भाजपा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा अपमानित हुई हैं। बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। महाभारत युगीन चीरहरण के दृश्य भाजपा राज में हुए पंचायत चुनावों में दिख गए। इससे बड़ा शर्मनाक और अमानवीय कृत्य और क्या हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में हाथरस की बेटी के साथ जो दुर्व्यहार प्रशासन ने किया उसको भुलाया नहीं जा सकता है। पंचायत चुनावों में सत्ता के भूखे भेड़ियों ने महिला की साड़ी खींचने तक का जघन्य कृत्य किया। 

जो दुर्व्यहार प्रशासन ने किया उसको भुलाया नहीं जा सकता

श्री यादव ने कहा अब 2022 के विधानसभा चुनावों में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। जनता में बढ़ते रोष को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब रोज नए-नए सम्मेलन, उद्घाटन और शिलान्यास कर जनता को बहकाने की कोशिशों में लग गया है पर इसका जरा भी असर पड़ने वाला नहीं है। कहा कि भाजपा राज में हाथरस की बेटी के साथ जो दुर्व्यहार प्रशासन ने किया उसको भुलाया नहीं जा सकता है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सन 2020 में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के 22232 मामले दर्ज हुए, अपहरण के 11057 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों के शील और सम्मान की रक्षा में पूर्णतया विफल रही है। रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं। भाजपा की सच्चाई उजागर होने से लोगों ने तय कर लिया है कि वे सपा को प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में लाएंगे।

Related Articles

Back to top button