उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेश

पहली बार 12 लाख दीपकों से जगमग होगी आयोध्या की राम नगरी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । सभी भारतवासियों के आराध्य श्री राम की जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद पहली बार बुधवार को छोटी दीपावाली के अवसर 12 लाख दीपकों से राम नगरी अयोध्या जगमगाएगी। देश और दुनिया के लिए ये नजारा अद्भुत होगा। प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम मंदिर निर्माण का सपना पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरा हो सका है। मुख्यमंत्री योगी की प्रयासों से अपने अपेक्षित गति से निर्माण कार्य संचालित हो रहा है।

अद्भुत होगा अयोध्या का विहंगम दृश्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस दीपावली अयोध्या का विहंगम दृश्य लोगों के लिए अद्भुत होगा। प्रदेश के 90 हजार गावों मिट्टी से तैयार दीयों से अयोध्या और सरयू नदी की किनारे रोशन होंगे। बताया कि सबसे पहले 5100 दीपकों से दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। श्री मौर्या ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का संकल्प भाजपा ने पूरा किया है। देश और प्रदेश की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है। श्री मौर्य ने कहा यह दीपोत्सव असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। अयोध्या को उसके मूल स्वरूप को स्थापित करना हमारी सरकार का संकल्प है।

अयोध्या कर्मस्थली है
उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारे हृदय में है। यह हमारी कर्मस्थली रही है। यह पवित्र नगरी हमें सामाजिक मूल्यों के रक्षण संवर्धन की प्रेरणा देती है। गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य शुरू से ही विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंघल के साथ राम मंदिर निर्माण की मुहिम में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button