उत्तर प्रदेशलाइफस्टाइल

समर्थन का दौर जारी, सात घटक दलों ने दिया प्रदेश भाजपा को समर्थन पत्र


लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी मोर्चा के सात घटक दलों ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा को अपना सहयोग व समर्थन देने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने समर्थन के लिए हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति से बड़ा समाज होता है और समाज से बड़ी पार्टी। इसी तरह पार्टी से बड़ा देश और इस समय देश को आवश्यकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ।

सभी गरीबों को पक्का मकान देना है
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में सभी गरीबों का पक्का मकान बनाना है। 2024 तक जो गरीब बचे हैं उन सभी गरीबों को पक्का मकान देना है, शौचालय देना है, आयुष्मान का कार्ड देना है, बिजली का कनेक्शन देना है, स्वास्थ्य और शिक्षा भी फ्री करना है ताकि उनका इलाज हो सके, शिक्षा हो सके, छात्रवृति मिल सके। इसलिए लोगों को मानना है कि केंद्र व प्रदेश में मोदी-योगी सरकार होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोदी -योगी के शासन में कानून का राज है और जब कानून का राज होता है तो गरीबों का सम्मान होता है, भष्टाचार नहीं होता, गुंडागर्दी नहीं होती, अपराध नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने देखा है कि कैसे सपा शासनकाल में गुंडागर्दी होती थी, कैसे भष्टाचार होता था। इसलिए अब भाजपा सरकार का सुशासन देखने के बाद हर व्यक्ति विकास के नाम पर वोट देगा, भष्टाचार के खिलाफ वोट देगा, प्रदेश के विकास के लिए वोट देगा, बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए वोट देगा, अपने परिवार के सम्मान के लिए भाजपा को वोट देगा।
समर्थन देने वालों में प्रमुख
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार को हिस्सेदारी मोर्चे के घटक दलों भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द, मुसहर आन्दोलन मंच (गरीब पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमा वनवासी, शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल राज•ार, मानवहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह कश्यप, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान व भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सहयोग व समर्थन देने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा।

Related Articles

Back to top button