उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने गये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष


-सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का आह्वान किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश यादव को पुन: पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने पहले राष्ट्रध्वज फहराया और बाद में पार्टी का ध्वजारोहण किया।

इकलौता नामांकन
स्थानीय रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता व संगठनात्मक चुनाव अधिकारी राम गोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इकलौता नामांकन आया था।

2017 में पहली बार बने थे राष्ट्रीय अध्यक्ष


मालूम हो कि अखिलेश यादव को एक जनवरी 2017 को राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद अक्टूबर 2017 में आगरा में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें दूसरी बार पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। तीसरी बार समाजवादी पार्टी का नेतृत्व संभालने के बाद अखिलेश यादव ने मंच से हुंकार भरते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव हमेशा चाहते थे कि समाजवादी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बने।

Related Articles

Back to top button