उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

संघर्षो से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता कांग्रेस से जुड़ रहें हैं : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। बीजेपी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी में सबका स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश की जनता के दुख: दर्द की आवाज बनकर सत्ता संरक्षण में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रहीं हैं। केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा के नेतृत्व वाली अहंकारी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी नीतियों के विरूद्ध लड़ रहीं हैं। उनके संर्घषों से प्रभावित होकर उप्र की जनता एवं विभिन्न दलों के लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी कारण विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस पार्टी से लगातार जुड़ रहें हैं और कांग्रेस पार्टी उत्तरोत्तर मजबूत हो रही है।

सैकड़ों भाजपा नेताओें ने सदस्यता ग्रहण की

प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि बलिया के सैकड़ों भाजपा नेताओें ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल राय, सतेन्द्र राय, अमरनाथ राय, अवधेश राय, हरिनारायण राय, विरेन्द्र राय, राजू सिंह, दीपक राय, संतोष यादव, कमला कान्त राय, निखिल कुमार, रोहित शर्मा, चेतन चौहान, निश्चल कुमार, आलोक राय, मनीष राय, शैलेन्द्र सिंह, रोहित गुप्ता, सूर्या गुप्ता, अंश गुप्ता, कृष्णा शुक्ला, नरसिंह यादव, शैलेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अशोक, विद्यापति यादव, धर्मपाल यादव, राहुल यादव, नीशान्त वास्तव, अम्बुज वर्मा, गोपाल उपाध्याय, दिलशाद, अबरार खान सहित तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button