Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान बनेगा 1250 बेडेड अस्पताल : योगी

स्व. कल्याण सिंह ने भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश की अलख जगायी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, स्व. कल्याण सिंह ने नाम के अनुरूप जनता के कल्याण का कार्य किया एवं भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश की अलख उनके द्वारा ही जगायी गयी। उनके नाम का यह संस्थान उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संस्थान है जोकि कैंसर की बीमारी से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिये राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016 मे स्थापित किया गया था। वर्तमान में इस संस्थान में 734 शैय्याओ की सुविधा प्रावधानित है जिसे बढ़ाकर शैय्याओं की क्षमता 1250 तक किया जाना है। इस संस्थान की अनुमानित निर्माण लागत रू 833 करोड़ हैं।

आॅन्कोलॉजी के क्षेत्र में शिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल को तैयार करने की अद्भुत क्षमता 

मुख्यमंत्री योगी, कल्याण सिंह सुपर स्पेषियलिटी कैंसर संस्थानए लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की कास्य निर्मित प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में नवनिर्मित ओटी ब्लाक का लोकार्पण भी किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ.आर के धीमन ने बताया कि,संस्थान में रोगियों की सेवा करने व आॅन्कोलॉजी के क्षेत्र में शिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल को तैयार करने की अद्भुत क्षमता व अवसर हैं। यहां पर अत्याधुनिक 06 लीनियर एक्सीलिरेटर हैं, जिसमें से 02 लीनियर एक्सीलिरेटर चालू हैं । संस्थान में 24 अत्याधुनिक मोडुलर आॅपरेशन थियेटर तैयार होने हैं, जिनमें 08 ओटी तैयार हैं और 02 पूर्णत: क्रियाशील है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व बृजेश पाठक, केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री संदीप सिंहए , राज्य मंत्री मंयकेश्ववर शरण सिंह, राजवीर सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक अमरेश कुमार रावत, राजेश्वर सिंह, डॉ.नीरज वोरा, आशुतोष टंडन, योगेश शुक्ला, जयदेवी उपस्थित रहीं।

 

 

Related Articles

Back to top button