Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

प्रदेश में जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता है : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, केन्द्र सरकार द्वारा जारी सर्वे के अनुसार मातृ मृत्यु दर में 30 प्वाइंट का सुधार आया है। शिशु मृत्यु दर में पांच प्वाइंट का सुधार आया है। सकल प्रजनन दर में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 1.9 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2.5 है जिसे आगामी वर्षों में 2.1 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।

जनसंख्या नियंत्रण में भागीदारी करने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी, विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण जनजागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर, संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम ‘‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय’’है। मुख्यमंत्री ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि वर्तमान में जनसंख्या स्थिरीकरण समाज की आवश्यकता है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। नवविवाहित दंपति को परिवार नियोजन के बास्केट आॅफ च्वाइस साधनों की जानकारी देते हुए शगुन किट का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सभी क्रियाशील एच.डब्ल्यू.सी. पर परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवा के साथ टेली कन्सल्टेशन की सुविधा का अवलोकन किया एवं सीएचओ से संवाद भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर सिंह मौजूद थे। जनजागरूकता रैली का समापन सीएमओ कार्यालय पर हुआ। जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से समापन स्थल पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए। व्यूरो

Related Articles

Back to top button