अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता की मां से बात की, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

लखनऊ। उन्नाव में बीते लगभग 2 माह से लापता दलित लड़की का शव खेत में मुद्दा तूल पकड़ रहा है। शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने उन्नाव पीड़िता की मां से फोन पर बात कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही और पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़िता की मां से कहा कि इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। जल्दी मिलने आऊंगी और आपकी आवाज उठाऊंगी और आपके लिए लडूंगी। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की तरफ से एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो उन्नाव जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगी और अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट पार्टी को देगी।

भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘उन्नाव में जो घटा वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी?’’प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘योगी आदित्यनाथ के शासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती, महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं

Related Articles

Back to top button