उत्तर प्रदेशराजनीति

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है,मानवेंद्र समर्पित कार्यकर्ता : मुकेश शर्मा

युवा वर्ग किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं


लखनऊ। लखनऊ महानगर युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह युवा कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ता है। जिन्होंने सबसे पहले युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष , फिर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा , फिर नगर मंत्री और नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जैसे पदों पर कार्य करते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है और युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पद के नवीन दायित्व के अनुसार भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्य करेंगे। यह बात गुरुवार को महानगर कैसरबाग कार्यालय पर अंग वस्त्र प्रदान व मुंह मीठा कराते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कही।

मानवेंद्र अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्य करेंगे

नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुए श्री शर्मा ने युवा मोर्चा की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है कहा कि युवा वर्ग किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं यह ताकत उनमें होती है। युवा मोर्चा के युवाओं को संबंधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की विचार धारा को लेकर नये मतदाताओं और युवाओं के बीच बूथ स्तर पर जाकर काम करें। जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।

युवाओं का सम्मान एवं सही मार्गदर्शन अगर किसी राजनैतिक दल में है तो वह सिर्फ भाजपा ही है
शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं का सम्मान एवं सही मार्गदर्शन अगर किसी राजनैतिक दल में है तो वह सिर्फ भाजपा ही है। बड़ी संख्या में उपस्थित युवा कार्यकतार्ओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है।

Related Articles

Back to top button