भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार फ्रीज

लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के पार्षद को शपथ नहीं दिलाने पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया। हाईकोर्ट ने गुरुवार को लखनऊ की भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार फ्रीज कर दिए। इसके बाद अब मेयर न तो अपने फंड से कोई खर्च कर सकती हैं और न ही किसी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई कर सकती हैं।
जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस कमर हसन रिजवी की पीठ ने साफ कहा कि जब तक सपा पार्षद को शपथ नहीं दिलाई जाती, तब तक मेयर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार फ्रीज रहेंगे। उनका सारा काम डीएम और नगर आयुक्त देखेंगे।
मामला लखनऊ के वार्ड संख्या-73 (फैजुल्लागंज) का है। सेशन कोर्ट ने 19 दिसंबर, 2025 को सपा के ललित किशोर तिवारी को पार्षद पद पर निर्वाचित घोषित किया था। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार शुक्ला का निर्वाचन रद्द कर दिया था। इसके 5 महीने बीतने के बाद भी अब तक उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई।
https://www.instagram.com/reel/DYm8AvGJkky/?igsh=MTVybXN6OTJxb3lnaQ==
