राजनीति

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार तो…

अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा एवं प्रतिनिधित्व की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये थे


लखनऊ। समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा एवं प्रतिनिधित्व की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये थे। शुरु होने वाली 1090 वूमेन हेल्पलाइन से न केवल महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आयी थी बल्कि दोषियों को तत्काल दण्डित किए जाने की व्यवस्था थी। जिसे •ााजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। यह बात गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा महिला स•ाा की बैठक में कही।

समाजवादी महिला स•ाा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा महिलाओं की •ाागीदारी को मजबूत किया है। सदन और संगठन दोनों में आधी आबादी को सपा ने प्रमुख स्थान दिया है।  •ााजपा सरकार का चरित्र महिला विरोधी है। कमजोर परिवार की महिलाओं को मिल रही समाजवादी पेंशन और बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिए कन्याधन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। बहन-बेटियां डरी हुयी है। महिला असुरक्षा में उत्तर प्रदेश नम्बर वन हो गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी ने किया। बैठक में स•ाी बूथों पर दो महिला कार्यकर्ता तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया। समाजवादी महिला स•ाा ने 2022 में श्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुन्नी पाल, नीलम यादव, नीरज तिवारी, सरोज, सुशील राज•ार, सरोज मौर्या, संतोष कश्यप, पूनम मौर्य, रूकसाना, कंचन कन्नौजिया, अन्नपूर्णा राजपूत, ज्योति मैसी, गायत्री वर्मा, अफरोज जहां, अनीता श्रीवास्तव, पार्वती गौतम, पिंकी गौतम, तृप्ति अवस्थी, कृपा राम रानी प्रजापति, प्र•ाा चैधरी, अनीता द्विवेदी, चमन आरा, डॉ0 राजकुमारी धनगर, आस्था कुशवाहा, किरन कालिया, कमलेश परिहार, शीला गौतम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button