उत्तर प्रदेशराजनीति

350 का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव में जा रही है भाजपा : स्वतंत्र देव सिंह

योजनाएं 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगी


लखनऊ। मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और योजनाएं 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगी। हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों से जुड़ना है और उन्हें पार्टी से जोड़ना है। हम 350 के लक्ष्य के साथ चुनाव में जा रहे है। और यह लक्ष्य पार्टी के परिश्रमी कार्यकतार्ओं के सामर्थ्य से पार्टी प्राप्त करेगी। यह बात बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संबोधित करते हुए कही।
श्री सिंह ने कहा कि इस समय विपक्ष झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहा हैं हमें विपक्ष के हर चक्र व्यूह को भेदना है।

बूथ पर पहुंचेंगे, चुनाव जीतेंगे : सुनील बंसल

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व योगी की प्रदेश भाजपा सरकार अन्त्योदय लक्ष्य के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गो का समावेश कर रही है। हमारा संगठनात्मक मूलमंत्र भी सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी है। संगठनात्मक कार्यों में दक्षता से ही नेतृत्व निर्माण होता है। इसलिए सभा को लक्ष्य 2022 के साथ सभा संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक पहुंचाना है। पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने बैठक की अध्यक्षता तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी देवेश कुमार कोरी एवं डीपी भारती भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button