उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया बड़ा काम…


गांवों में गली-गली घूमें बडे-बड़े कांग्रेसी
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की जयन्ती पर ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान ’ में कांग्रेसी जुटा रहें समर्थन
लखनऊ । कांग्रेस पार्टी का ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान ’ में शुक्रवार को दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोरखपुर के प्राथमिक स्कूल में मजदूरों के साथ तसला उठाकर श्रमदान भी किया। दूसरी तरफ विभिन्न जनपदों में अभियान पूरे जोश-खरोश के साथ जारी रहा। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर गांवों में पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकतार्ओं को आज भी प्रदेश की जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिला। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान ’ में आज कांग्रेसजनों ने गांवों-वार्डों में प्रात: प्रभात फेरी निकाली व श्रमदान किया। उसके बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया एवं संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजीव गांधी के भारत को सूचना क्रांति एवं प्रोधोगिकी में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के दूरदर्शी सोच को लोगों को बताया।


लल्लू ने राजगीर के साथ किया श्रमदान


प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू-विधायक ने जनपद-गोरखपुर के खोराबार ब्लाक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में आज दूसरे प्राथमिक विधालय में श्रमदान किया और उसके बाद राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर उन्होंने राजीव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांवों की आशा बहू, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सफाईकर्मी, मजदूर, वकील, डाक्टर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


लोकतंत्र के भविष्य पर खतरा


‘मेरा गांव मेरा देश ’ संवाद में सम्बोधित करते हुए लल्लू ने कहा कि राजीव का देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना, जियो और जीने दो, पंचायती राज संस्थाओं में भागीदारी देकर गांवों के विकास का रास्ता खोलना, नवोदय विधालय खोलकर गरीबों के बच्चों को उच्चतर शिक्षा देने का मार्ग खोलना आदि साकार हुआ। उनका सबसे बड़ा सपना था कि देश में जन-जन की बात सुनी जाये उसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहें। जब आज लोकतंत्र के भविष्य पर खतरा है, मंहगाई और बेरोजगारी निरन्तर बढ़ रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निरन्तर हमले हो रहे है ऐसे में राजीव गांधी की प्रासंगिता बढ़ जाती है। उन्होनें कहा कि सबको कांग्रेस की इस बलिदानी परम्परा के साथ जुड़ना होगा।
सरकार के दावों की सच्चाई जाननी है कि गोरखपुर पहुंचे
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उज्जवला गैस योजना का सरकार जो ढिंढोरा पीट रही है, गांवों में रोड नाली का जो सरकार बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार कर रही है, उसकी आज मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पोल खुल गई है। गोरखपुर की जनता आज स्वयं वहां सरकार द्वारा किये गये झूठे दावों की सच्चाई बता रही है। गोरखपुर की जनता में काफी आक्रोश है।


प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा भी घूमी

पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ने जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभी संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत-ददुआ, गाजन, रायपुर तिवाई में प्रात: प्रभात फेरी कर राजीव गांधी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं वहां वरिष्ठ लोगो का सम्मानित किया एवं लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। राजीव द्वारा भारत को सूचना क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने में उनके योगदान को बताया।


नसीमद्दीन सिद्दीकी ने राजीव के कार्यो की सराहना की

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन-पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान ’ की शुरूआत बांदा जनपद के कुरइही में प्रभात फेरी निकालकर की। उन्होनें आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं लोगो को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री सिद्दीकी जी नें राजीव के जीवन एवं उनके द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।


गांवों में प्रभावशाली लोंगों से साधा संपर्क कांग्रेसियों ने

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान ’के दूसरे दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रात: प्रभात फेरी एवं श्रमदान कर राजीव गांधी की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, सैनिक परिवार, सफाईकर्मी, रसोईयां, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में संविधान की शपथ दिलाई गई। मेरा गांव मेरा देश संवाद के जरिये लोगो से खेती किसानी और समाज की समस्याआें के बारे में चर्चा की गई और समस्याओं को नोट किया गया। गांवों के अन्य प्रभावशाली लोगो से मुलाकात की गयी।

जनपदों में भी चला अभियान
अभियान में तनुज पुनिया ने जनपद बाराबंकी में, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव झांसी में, अ0भा0 कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने जनपद झांसी में, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने जनपद-सिद्धार्थनगर में, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह कांग्रेस कमेटी के सचिव बीपी सिंह ने जनपद प्रयागराज में, पूर्व विधायक अजय कपूर ने जनपद-वाराणसी में, पूर्व विधायक संजय कपूर ने जनपद-रामपुर में, पूर्व विधायक विनोद चतुवेर्दी ने जनपद जालौन में, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जनपद-बरेली में, पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने जनपद-महराजगंज में मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button