उत्तर प्रदेशराजनीति

बिना काम के जनता का समर्थन का दावा कर रहें …

जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन

लखनऊ। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी जनाक्रोश यात्रा व जनवादी जनक्रांति यात्रा आदि यात्राएं विभीन्न नामों से भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओं का नारा देते हुए सोमवार से शुरु कर दी है। प्रदेश के विभीन्न जनपदों में विभीन्न नेताओं के नेतृत्व में यात्राओं की अगुवाई हुई। सपा की यात्राओं में भीड़ को देखकर,सपा प्रमुख समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गदगद हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का दुस्साहस तो देखिए, बिना कोई काम किये चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद जनता से आशीर्वाद मांगना चाहती है। यह सुनियोजित तरीके से जनता को धोखा देने का षडयंत्र है। सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा करने वाली भाजपा चुनाव निकट आते ही अब उन्हीं से आशीर्वाद की उम्मीद रख रही है। बीजेपी की प्रवृत्ति हास्यास्पद नहीं तो क्या है?


भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना है


भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना चाहिये। भा•ा्रामक विज्ञापनों और झूठे आंकड़ों से भाजपा जनता को गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। उनका निर्णय समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भाजपा सरकार में जो दु:ख राज्य की जनता ने देख लिये है। उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब और कष्ट झेलने के लिए जनता तैयार नहीं है।


भाजपा हटाओं-प्रदेश बचाओं यात्रा शुरु


2022 में श्री यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डॉ0 संजय सिंह चैहान के संयोजन में भाजपा हटाओं-प्रदेश बचाओं जनवादी जनक्रान्ति यात्रा सोमवार को बलिया में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

सपा सरकार बनाना है- का लक्ष्य

महान दल ने ठाना है सपा सरकार बनाना है- का लक्ष्य लिये महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में आज शुरू हुयी जनाक्रोश यात्रा को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। भाजपा की कुनीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कोरोना संकटकाल में लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों की सच्चाई जान गयी है। इसलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में जंगलराज लाने वाली भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता समाजवादी सरकार लाने के लिए उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button