अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

4 बार विधायक रहेंं सपा के राम सेवक व पूर्व विधायक रघुराज शाक्य ने ज्वाइन की भाजपा

लखनऊ। विभिन्न प्रमुख राजनैतिक दलों से मोहभंग होने के बाद, भाजपा की सदस्यता लेने का क्रम निरंतर जारी है। सोमवार को फिर कांग्रेस व सपा के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक व संगठन के पदाधिकारियों ने,भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइन करने वालों में प्रसपा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक रघुराज शाक्य और बारा, प्रयागराज से 4 बार विधायक रहें सपा के राम सेवक पटेल ने भारी भरकम समूह में समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सभी नवागन्तुकों को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें।

सदस्यता ग्रहण की

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वालो में रिटायर्ड जज जय मंगल शर्मा, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के सेवानिवृत्त विशेष सचिव अरूण कुमार दुबे, गोण्डा के जिला पंचायत सदस्य रहे शान्त भूषण मणि त्रिपाठी(मनोज तिवारी), एन.ए.सी.वाई के अध्यक्ष चांद मोहम्मद चन्दू(प्रयागराज), प्रयाण ग्रुप आफ कम्पनीज के चेयरमैन अवनीश अग्रवाल टांडे (बिजनौर), सेवानिवृत्त मुख्यअभियन्ता सिंचाई विभाग अमर कुमार, औरेया से कांग्रेस के उत्तम चन्द्र गुप्ता, औरेया से बेला मल्हौसी के संतोष कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने कहा कि भाजपा 2022 में 2017 के नतीजे दोहराएगी। अखिलेश यादव को अभद्र भाषा के लिए प्रदेश के नौजवानों से माफी मांगना चाहिए, उप्र का स्वाभिमानी युवा उनकी अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी के आने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर फिर एक बार भाजपा सरकार और अबकी बार फिर 300 पार के संकल्प को पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button