अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

बीजेपी ने युवा, किसान और पेंशनर्स को परेशान किया है: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में बाह और एत्मादपुर के बाद मैनपुरी में खुद को और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। पहले चरण से ही भाजपा का सफाया होगा। पश्चिम में भाजपा का सूरज डूब जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि बीजेपी ने किसानों नौजवानों को अपमानित किया है। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल दवा, इलाज खाद, बीज सब कुछ भाजपा सरकार ने महंगा कर दिया। इस सरकार ने बिजली का बिल बढ़ा दिया है। प्रदेश की जनता समाजवादियों की तरफ देख रही है। सपा ने बिना भेदभाव के काम किया है। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री करेंगे।  खेती की सिंचाई पूरी तरह से मुक्त होगी। छात्रों को लैपटॉप देंगे। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार का इंतजाम करेंगे। आलू कारखाने के लिए अलग से सब्सिडी देंगे। किसानों को आलू की सही कीमत दिलाने के लिए बड़ा कारखाना लगाएंगे। कहा, गरीब माताओं बहनों के लिए हर साल 18 हजार रुपए समाजवादी पेंशन देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।  आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौकरियां देंगे। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए कार्पस फंड बनाएंगे। सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों और मजदूरों को सस्ता भोजन के लिए समाजवादी किचन और सस्ते सामान के लिए समाजवादी किराना स्टोर खोले जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि सन् 2022 में ऐतिहासिक बदलाव होगा। जनता भाजपा का सफाया करेगी। जनता इनकी साजिशों को ना काम करेगी और जनता सपा की सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button