उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

राजधानी में 2769 और प्रदेश में बढ़े 15795 नये संक्रमित, 4 मरे भी

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है, शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 15795 नये मरीज बढ़े हैं और 4 की मौत भी हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा राजधानी में 2769 मरीज हैं, जोकि शुक्रवार से पांच सौ से अधिक है। हलांकि बीते 24 घंटों में 5031 भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 95148 एक्टिव मरीज उपचार ले रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोई जनपद शेष नही है जहां कोरोना ने उपस्थिति न दर्ज कराई हो।

सतर्कता बरतने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल 258904 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 15795 मरीज पांजिटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों की अधिक संख्या राजधानी में सबसे ज्यादा है साथ ही लखनऊ में एक गंभीर मरीज की मृत्यु भी हुई है। दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर में 1873, गाजियाबाद में 1371, मेरठ में एक की मृत्यु हुई है और 1135 मरीज मिले हैं। ये चारों की जनपद संवेदनशील जनपदों में शुमार किये जा चुके हैं। इसके अलावा आगरा में 660,मुरादाबाद में 650, वाराणसी में 520,मुजफ्फरनगर में 417 मरीज व एक की मौत हुई, कानपुर नगर में 389 मरीज, मथुरा में 377,गोरखपुर में 364, बुलंदशहर में 340 मरीज और मैनपुरी में भी एक मरीज की मृत्यु हुई और 117 नये मरीज मिले हैं। श्री प्रसाद ने बताया किअन्य सभी जनपदों में इससे कम संख्या में मरीज मिले हैं। सभी जनपदों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग व ट्रेसिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मरीज की संख्या बढ़ रही है मगर हालत पूण्

Related Articles

Back to top button