उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

कोरोना की बढ़त जारी: राजधानी अव्वल ,प्रदेश में बढ़े 14765 मरीज

लखनऊ। कोरोना संक्रमण अपने पांव तेजी से पसार रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 14765 नये संक्रमित मरीज मिले हैं, साथ ही भर्ती मरीजों में 6 की मौत भी हो गई है। हलांकि 1070 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। मगर 71022 एक्टिव मरीज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं, इंकार नही किया जा सकता है। संक्रमण बढ़ने के मामले में राजधानी 2213 नये मरीजों के साथ लगातार प्रदेश में अव्वल मुकाम पर कायम है, जबकि दूसरे नंबर पर 1678 मरीजों के साथ गाजियाबाद ने 1626 नये मरीज वाले गौतमबुद्ध नगर को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। चौथे नंबर में 1197 मरीज वाले मेरठ कायम है।

संक्रमण फैलने की गति लगातार बढ़ रही है
उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण फैलने की गति लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को चार संवदेनशील जनपदों के बाद, आगरा में बढ़ोत्तरी हुई है, आज वहां पर 618 मरीज मिले हैं, वाराणसी में 515 मरीज मिले, मुजफ्फरनगर में 480, प्रयागराज में 434, मथुरा में 390, गोरखपुर व कानपुर नगर में 333-333, मुरादाबाद में 323, झांसी में 336 और बुलंदशहर में 287 मरीज मिले हैं। इसी प्रकार समस्त जनपदों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हलांकि अन्य जनपदों की मरीजों की संख्या इनसे कम ही है, तमाम जनपदों में मरीजों की संख्या 50 से भी कम हैं, और 3 जनपदों में तो नये संक्रमित मरीजों की संख्या दों अंकों में भी नही पहुंची अर्थात 10 से कम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 मरीजों की मृत्यु भी है, जिनमें हरदोई में 2 , कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी , जौनपुर व पीलीभीत में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है। अबतक प्रदेश में 22946 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button