उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

लखनऊ के 4 प्रत्याशी समेत 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

लखनऊ । उप्र में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पहले व दूसरे चरण के मतदान के लिए 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रत्याशी चयन में प्रियंका गांधी ने अंतिम मुहर लगाने के बाद,पत्रकार वार्ता में घोषित की। लखनऊ मध्य की सीट पर महिला प्रत्याशी समेत सूची में कांग्रेस ने संकल्प पत्र के अनुसार महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करते हुए कुल कुल 50 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, शेष 75 पुरुष प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र में नामांकन की तैयारी के निर्देश दिये गये हैं। ेसाथ ही खास बात है कि कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है, पहली सूची में केवल 13 प्रत्याशी ही 60 वर्ष से ज्यादा है।

पहली सूची में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा शामिल

श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रत्याशी चयन में कांग्रेस पार्टी ने असमानता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाली महिलाओं और युवाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि, लखनऊ में वो महिला हमारी प्रत्याशी हैं जिसने नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध किया था और प्रताड़ना झेली। इसी तरह तमाम महिलाएं हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी,उन्हें यह टिकट उनके संघर्षशीलता और हिम्मती होने की वजह से दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

संघर्ष करने वाली महिलाओं और युवाओं को अपना उम्मीदवार बनाया

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि, उन्नाव की उस लड़की की माँ को प्रत्याशी बनाया हैं, जिसने सत्ताधारी दल के बलात्कारी विधायक के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष किया। शाहजहाँपुर में मुख्यमंत्री की सभा में अपना हक माँगने पहुँचने पर अपना तुड़वाने वाली महिला को प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपाईयों द्वारा चीर हरण की पीड़िता को प्रत्याशी बनाया है। सोनभद्र में वो आदिवासी भाई हमारे प्रत्याशी है जिनके भाई बहनों का दबंगों ने नरसंहार किया। वे आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रत्याशी अल्पना निषाद निषादों के हकों के संघर्ष की आवाज बनीं।

लखनऊ के चार प्रत्याशी तय किये कांग्रेस ने

लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह, सरोजनी क्षेत्र से रूद्र दमन सिंह, लखनऊ मध्य व मोहनलालगंज सीट पर महिला सदफ जफर व ममता चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button