उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है

लखनऊ। बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोआॅर्डिनेटर रहे बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोआॅर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे जितेंद्र गौरव, बीजेपी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोआॅर्डिनेटर रहे राम प्रकाश गौतम ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह ज्वाइनिंग, मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व विधायक व प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी की उपस्थिति में हुई।सतीश आजमानी ने कहा कि कांग्रेस का बढ़ता हुआ परिवार आने वाले दिनों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है।

दर्जन भर से ज्यादा ने ली सदस्यता, कांग्रेस की बढ़ी आस्था


उप्र कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि ज्वाइन करने वालों में मौरावां उन्नाव से भाजपा छोड़कर विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से रविराम चौहान, अभय कुमार चौहान, सपा छोड़कर पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय बसपा से सत्तार भाई, कानपुर से भाजपा छोड़कर उत्तम कुमार, जगरोशन, जबकि सपा छोड़कर जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नसीमुद्दीन ने कहा कि प्रियंका गांधी,राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में उप्र में मजबूती मिल रही है। यही वजह है कि अन्य दलों से मजबूत एवं महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहें हैं। श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में प्रदेश में लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button