Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

महिलाओं की समस्या निस्तारण को लोकबन्धु में गठित है आन्तरिक परिवाद कमेटी : बिमला बाथम


लखनऊ। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने लोक बन्धु श्रीराजनारायन संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गायनी ओ.पी.डी., ए.एन.सी. वार्ड, लेबर रूम, ओ.टी., पोस्ट नेटल वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, पीडिया वार्ड, पीकू वार्ड, आई.सी.यू. पंचकर्म इकाई व मरीजों को दिये जाने वाले दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया साथ ही समस्त वार्डो में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का हाल चाल भी लिया गया।

लोक बन्धु अस्पताल का निरीक्षण किया

महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति व प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन, करने पहुंची विमला बाथम ने अस्पताल में महिला वार्ड, किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी, सफाई व सुविधाएं देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने प्रसूताओं को मिलने वाले पोषक तत्वों का निरीक्षण किया, देखा कि प्रात: गायनी विभाग में प्रसूति महिलाओं को सुबह के नाश्ते में दूध, बंद एवं केला मिलता है, पूंछने पर मरीजो बेहतर बताया। अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसके सक्सेना ने अवगत कराया कि अस्पताल में आन्तरिक परिवाद कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं आन्तरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जाता है। इसके लिए मैट्रन कार्यालय के पास पिंक बॉक्स भी बनाया गया है, जिसका दैनिक अवलोकन किया जाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल को केन्द्र सरकार द्वारा एनक्यूएएस एवं लक्ष्य सर्टीफिकेशन प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button