Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

जनविश्वास यात्राओं से प्रदेश के तीन करोड़ लोगों तक पहुंची भाजपा : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। बीजेपी की जन विश्वास यात्राएं प्रदेश के 6 अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई थी, जो 98 सांगठनिक जिलों एवं प्रदेश की 403 विधानसभाओं से होते हुए गुजरी। प्रदेश में 13700 किमी की इन यात्राओं में तीन करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े। जनता की तरफ से जन विश्वास यात्रा में मिला स्नेह अभिभूत करने वाला हैं। यह जानकारी बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी।

डबल इंजन की सरकार से गरीब और वंचितों का कल्याण

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह बताया कि यह सभी यात्राएं एक साथ 19 दिसम्बर से शुरू हुई, जो 31 दिसम्बर से 3 जनवरी के बीच समाप्त हुई हैं। इन यात्राओं में जनता से मिले असीम प्यार से यह साबित हुआ है कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार के गरीब और वंचितों के कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सुशासन पर जनता का विश्वास कायम है। हमें यह पूर्ण विश्वास है कि इस बार फिर एक बार भाजपा सरकार के लिए हमें जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिलने वाला है। जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है। वह सपा, बसपा और कांग्रेस के जहरीले कॉकटेल से प्रदेश को पूरी तरह से मुक्त रखने का संकल्प कर चुकी है। वह जान गई है कि जो लोग नई हवा चलाने की बात कर रहे हैं, वह केवल जनता को लूटकर किये गए पाप से बने दुर्गन्धित इत्र से ज्यादा कुछ नहीं है।

विधान सभाओं में कार्यक्रम हुए

प्रत्येक यात्राओं की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिजनौर से पहली यात्रा 19 जिलों से गुजरी एवं कुल 71 विधान सभाओं में 428 कार्यक्रम हुए। दूसरी यात्रा बृज क्षेत्र के मथुरा जिले से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी जो कि 12 जिलों में घूमी और कुल 65 विधान सभाओं में 310 कार्यक्रम किये। तीसरी यात्रा कानपुर क्षेत्र के झाँसी जिले से राजनाथ सिंह ने शुरु की थी, 14 जिलों में 52 विधान सभाओं में 403 कार्यक्रम किये। चौथी यात्रा अवध क्षेत्र के अम्बेडकर नगर से चल कर कुल 13 जिलों में 82 विधान सभाओं में 217 कार्यक्रम किये। पांचवी यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के बलिया जिले से 10 जनपद में 62 विधान सभाओं में 319 कार्यक्रम किये। जबकि छठवी जनविश्वास यात्रा काशी क्षेत्र के गाजीपुर से 71 विधान सभाओं में 337 कार्यक्रम किये। यात्रा का समापन अमेठी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से हुआ।

Related Articles

Back to top button