टॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

सपा के कुंवर बलवीर सिंह समेत कई दिग्गज पूर्व सांसद,पूर्व विधायक व राजनैतिक पार्टियों के बडेÞ पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का कमल

लखनऊ। भाजपा में शुक्रवार को सपा के संस्थापक सदस्यों में एक लखनऊ के कुँवर बलवीर सिंह समेत बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल सहित आदि पार्टियों के पूर्व सांसद,विधायक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता उन्हें ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई व दया शंकर सिंह ने दी और सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के थीम पर भाजपा कार्य करती है, नये सदस्य भाजपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचायेंगे।

एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ जुटेगें
डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि हम सभी मिलकर जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेगें तथा प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ जुटेगें। ज्ञात हो कि बलवीर सिंह की बहु पूर्व में भी भाजपा ज्वाइन कर चुकी हैं ! ज्वाइन करने वालों में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह एवं वन-पर्यावरण मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी (प्रयागराज), झांसी के बबीना से बसपा के पूर्व विधायक, बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण पाल सिंह राजपूत, लखनऊ से सेवा निवृत्त आई0पी0एस0 पूर्व ए0डी0जी0 गुरूबचन लाल (लखनऊ), रालोद के प्रदेश महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष पश्चिम रालोद मुनि देव शर्मा (बिजनौर), बसपा के मण्डल एवं सेक्टर प्रभारी आगरा व मेरठ को-आर्डिनेटर, भाईचारा कमेटी पश्चिम क्षेत्र के पूर्व प्रभारी वीर सिंह प्रजापति (बुलन्दशहर), सीतापुर पूर्व सांसद स्व. गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधु केन्द्रीय विद्यालय की सेवा निवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री देवी तथा झांसी के व्यापारी नेता सुशील गुप्ता बडी़ संख्या में अपने समर्थको के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button