अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

सत्ता संत के हाथ में फिर भी संतों व ब्राम्हणों पर अत्याचार जारी: कनिष्क पाण्डेय

लखनऊ। युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के महासचिव आशुतोष शुक्ला एवं आशुतोषाम्बर महराज ने अपने साथियों के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का नेतृत्व लखनऊ जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी व दीपक पाण्डेय ने किया और संचालन महासचिव अभिषेक सिंह ने किया।

योगी नहीं बल्कि ढोंगी सरकार

नये सदस्यों को स्वागत करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की सत्ता कहने को तो एक सन्त के हाथ में है लेकिन आये दिन संतों एवं ब्राहमणों व आम जनमानस पर अत्याचार, हत्याओं का सिलसिला लगातार चल रहा है । सिद्ध करता है कि वर्तमान योगी नहीं बल्कि ढोंगी सरकार है। सैंकड़ों की संख्या में सन्त समाज के लोग एवं युवा वर्ग विभिन्न जनपदों से आकर सदस्यता ले रहें हैं। युवा व संत समाज मती प्रियंका गांधी के कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं।

पाण्डवों की तरह हम भले ही सत्ता में नहीं हैं लेकिन धर्म हमारे साथ है
कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बड़ी संख्या में सन्तों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है इससे यह प्रतीत होता है कि पाण्डवों की तरह हम भले ही सत्ता में नहीं हैं लेकिन धर्म हमारे साथ है। सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी विनीत कम्बोज, प्रदेश संगठन सहप्रभारी वर्चस्व पाण्डेय, प्रदेश महासचिव अवनीश शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम त्रिपाठी, अनिल दुबे, प्रदेश सचिव मुकेश अवस्थी, रविन्द्र लोधी, प्रदेश संयुक्त सचिव देवांश तिवारी, अंकित तिवारी, दीपक पाण्डेय, उमेश तिवारी, अमित शुक्ला, इब्राहिम आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button