टॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

अखिलेश यादव में हिम्मत तो खुलेआम जिन्ना के नाम पर वोट मांगे : बृजेश पाठक

लखनऊ । कांग्रेस के राहुल गांधी हिंदू की परिभाषा नहीं जानते हैं। जब चुनाव आता है तब कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू बनना चाहते हैं। वहीं अखिलेश को खुलेआम जिन्ना के नाम पर वोट मांगना चाहिए। इसके अलावा प्रियंका को लड़ सकती हैं तो पहले राजस्थान व छत्तीसगढ़ में लड़ें। यह सवाल बुधवार को कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सपा के अखिलेश और कांग्रेस के राहुल व प्रियंका पर तंज कसते हुये कहें।

भाजपा ने विपक्षी दलों को राम राम कहना सिखाया है

कांग्रेस के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए श्री पाठक ने कहा कि प्रियंका अपने घोषणापत्र को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू कराएं। आरोप लगाया कि प्रियंका दिग्भ्रमित करने के लिए वादे कर रहीं हैं लेकिन जनता सब समझ रही है। इसके अलावा कानून मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हिंदू मुसलमान सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से बीजेपी अपने 325 के आंकड़े को पार करेगी। सपा पर हमला करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि भाजपा ने विपक्षी दलों को राम राम कहना सिखाया है और यह बीजेपी की ही देन है कि अपने आवास में जालीदार टोपी लगाकर रोजा इफ्तार कराने वाले अब रामलला के दरबार आ रहे हैं। लिंचिंग के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान लिंचिंग की घटनाएं होती रही हैं। महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या का मामला किसी से छिपा नहीं है।

सरकारी ठेके होते थे तब गोलियां चलती थीं

श्री पाठक ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में पूरी तरह से गुंडा राज कायम था। भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर था। प्रदेश की संपदा को लूटने का काम और गुंडा राज को बढ़ावा देने का कार्य सत्ता के संरक्षण में होता था। कहीं भी कोई प्लाट मकान खाली नही था जिसको सपा के लोगों ने झंडा लगाकर कब्जा करने का काम ना किया हो। जब सरकारी ठेके होते थे तब गोलियां चलती थीं। और सत्ता को संरक्षण प्राप्त लोग गोलियां चलाकर ठेकों पर अपना कब्जा करते थे। आज यूपी में जो भी माफिया नेटवर्क था जो भी आॅगेर्नाइसड क्रिमिनल थे उन्हें उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से साफ करने का काम सरकार ने किया है। जो भी माफिया हैं या तो वह जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button