उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

प्रदेश सरकार ने सिर्फ किल्लत, दिक्कत और जिल्लत पैदा की है: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को परेशानी मिली। इस सरकार ने सिर्फ किल्लत, दिक्कत और जिल्लत पैदा की। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और मजदूरों को अपमानित किया। नौकरी और रोजगार का इंतजाम नहीं किया।

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद कर दी हैं
श्री यादव ने, शुक्रवार को दो दिन के रायबरेली के दौरे के दौरान पहले दिन बछरावां, हरचंदपुर विधानसभा के गुरबख्श गंज कस्बे में तथा सरेनी विधानसभा के लालगंज कस्बे में जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रबल समर्थन से दिख रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद कर दी हैं। सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। संविधान और किसानों को कुचल रही है। बिजली महंगी है, गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। सड़क का उद्घाटन होता है तो नारियल नहीं, सड़क टूट जाती है। भाजपा ने जनता को निराश किया है। कोरोना काल में आक्सीजन, बेड और इलाज के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों की मौते हो गयी। श्री यादव ने कहा कि सरकार सदन में झूठ बोल रही है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। जनता इस झूठ और अपमान का जवाब 2022 के विधान सभा चुनाव में वोट की चोट से देगी। भाजपा,सपा सरकार के काम को अपना बता रहे है। यूपी मेट्रो परियोजना सपा सरकार की देन है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। 108 एम्बूलेंस और 100 नं0 डायल की व्यवस्था की। हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा। भाजपा सरकार ने यह सभी काम चौपट कर दिया।

Related Articles

Back to top button