Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

राजनाथ सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, बृजेश पाठक समेत दिग्गजों ने किया मतदान

उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा , जलशक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह, डॉ.नीरज बोरा ,डीएम अभिषेक प्रकाश ने सपरिवार मतदान किया

लखनऊ। चौथे चरण के मतदान में बुधवार को राजधानी में सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह ने सपरिवार मतदान किया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने लखनऊ मध्य 174 में ऐशबाग स्थित गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में सपरिवार मतदान किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगार नगर में, कैंट क्षेत्र में न्याय मंत्री व प्रत्याशी बृजेश पाठक, मध्य लखनऊ में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने स्लामिया इंटर कालेज में, मध्य लखनऊ में ही जलशक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने चिल्ड्रन पैलेस म्यूनिसिपल स्कूल में वोट किया।

इसी प्रकार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.ब्रम्ह देव राम तिवारी , जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पत्नी के साथ नगर निगम मुख्यालय में,

लखनऊ उत्तर प्रत्याशी व वर्तमान विधायक डॉ.नीरज बोरा ने सोया फातिमा इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज में पत्नी बिंदू बोरा, पुत्र व पुत्रियों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यूपी में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है : राजनाथ सिंह

विपुल खंड गोमतीनगर स्थित स्कालर होम स्कूल में पत्नी सावित्री सिंह, पुत्र नीरज सिंह व पुत्रवधु के साथ मतदान करने के बाद सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव सुशासन व विकास के मुद्दे पर है। यूपी में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है,बल्कि पहले से अधिक सीटों के साथ सरकार बना रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है सभी लोग अपने मतदाधिकार का प्रयोग अवश्य करें। पहली बार मतदाता सूची मे शामिल होने वाले युवाओं से अपील करता हॅू कि लोकतंत्र को मजबूत करने को आगे आये।

नगर विकास मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल ने भी मतदान किया। इसके अलावा लखनऊ पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सपरिवार मतदान किया।

Related Articles

Back to top button