उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजन

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रियंका गांधी आईं हैं :कुसुम शर्मा

सपा की महिला नेता समेत दो ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

लखनऊ। सपा में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय पर अपनी सैकड़ों महिला कार्यकतार्ओं के साथ ली। साथ ही महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अख्तर मोदी व पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने युवा नेता शहजाद आलम को भी उनके सैकड़ों कार्यकतार्ओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। बिरहा गायक कन्हैया लाल यादव ने ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं , लाख बिछे हो राह में रोड़े, मैं आगे बढ़ सकती हूं’’ की प्रस्तुति कर माहौल बना दिया।

महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान प्रियंका के साथ बरकरार रहेगा

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती कुसुम शर्मा ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश की राजनीति में पहली बार ईमानदारी से सशक्त कदम उठाने वाली विश्वनीय नेता प्रियंका गांधी आई हैं। महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर उनके द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं से मैं बहुत ही प्रभावित हूं। निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की आधी आबादी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रविवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में रानी अग्रवाल, शालिनी दीक्षित, संगीता श्रीवास्तव, आशा वर्मा, किरण राजपूत, सुमन शर्मा, लक्ष्मी सिंह परिहार व शाहीन शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button