उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा राज जैसी अंधेर गर्दी कभी देखने को नहीं मिली : अखिलेश यादव

लख्नऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज जैसी अंधेर गर्दी कभी देखने को नहीं मिली। भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर 01, गवर्नेन्स में शून्य है। झूठे वादों में उसको महारत हासिल है। लेकिन अब जनता को भाजपा और समाजवादी सरकारों का फर्क भी मालूम है। सन 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी भाजपा में बौखलाहट के हालात हैं।

भाजपा के झूठ अब जनता को स्वीकार्य नहीं
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर भाजपा के झूठ अब जनता को स्वीकार्य नहीं है। भाजपा दावे चाहे जितने करें पर सच्चाई है कि उनके राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह पंगु है। महिलाएं अपमानित है। फेक इन्काउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों का सिलसिला जारी है। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी और फरार हो गए। श्री यादव ने कहा कि न्यूयॉर्क की तर्ज पर सपा सरकार ने 100 नं0 यूपी डायल सेवा शुरू की थी जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती। भाजपा ने इस सेवा का नम्बर बदलकर 112 कर दिया और उसकी व्यवस्थाएं चौपट कर दी। किसान-मजदूर और नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हैं।

Related Articles

Back to top button